गरीब गरीब क्यों है ? Poor Mindset man


क्या आपने कभी सोचा है कि इस दुनिया में अमीर और गरीब के बीच इतनी बड़ी खाई क्यों है? क्यों कोई करोड़ों रुपए कमाने के बाद भी बर्बाद हो जाता है, और कोई साधारण वेतन के साथ करोड़पति बन जाता है? अगर आप भी यह समझना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें। क्योंकि आज मैं आपको ऐसी बातें बताने वाला हूं, जो आपकी जिंदगी बदल सकती हैं। ये दुनिया ऊपर से भगवान चला रहे हैं, लेकिन नीचे ये दुनिया पैसों के बल पर चल रही है। इसमें ऐसे लोग भी हैं जो करोड़ों का आईलैंड अपनी पत्नी के लिए खरीद लेते हैं। और ऐसे लोग भी हैं जो दो वक्त की रोटी के लिए तरसते हैं। आज मैं आपको अमीर और गरीब के बीच का असली फर्क बताने वाला हूं। अमीर लोग अपनी इनकम को सबसे पहले इन्वेस्ट करते हैं, और बचे हुए पैसे खर्च करते हैं। वहीं, गरीब लोग पहले खर्च करते हैं और फिर जो बचता है, उसे इन्वेस्ट करते हैं। यही फर्क उनकी जिंदगी को बदल देता है। उदाहरण के लिए, राजकुमार राव को देखिए। हाल ही में उन्होंने 44 करोड़ का फ्लैट खरीदा, लेकिन वो आज भी साधारण रेस्टोरेंट में खाना खाते हैं। यह समझ हमें भी सीखनी चाहिए। दोस्तों, भविष्य के लिए प्लानिंग करना बेहद जरूरी है। एक रिसर्च के मुताबिक, भारत में 80% लोग उधार पर लग्जरी खरीदते हैं। EMI पर फोन खरीदने वाले लोग, जब इंश्योरेंस की बात आती है, तो उसे महंगा समझते हैं। क्या आप जानते हैं, सिर्फ 600-700 रुपए में आप 2 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस ले सकते हैं? और हेल्थ इंश्योरेंस 300-400 में? फाइनेंशियल सेफ्टी को नज़रअंदाज़ मत कीजिए। दिखावे की जिंदगी इंसान को तबाह कर देती है। जिन चीजों की हमें जरूरत नहीं होती, हम वही खरीदने के पीछे भागते हैं। जैसे वरन बफेट ने कहा है, "अगर आप वो चीजें खरीदते हैं जिनकी जरूरत नहीं है, तो एक दिन आपको वो चीजें बेचनी पड़ेंगी जिनकी जरूरत है।" इतिहास ने हमें कई सीख दी हैं। मीना कुमारी, जिन्हें ट्रेजेडी क्वीन कहा जाता था, ने सिनेमा में नाम और शोहरत कमाई। लेकिन फाइनेंशियल प्लानिंग की कमी ने उन्हें जिंदगी के आखिरी पड़ाव में कर्ज में डाल दिया। सही जगह पैसा लगाना बेहद जरूरी है। बिना सोचे-समझे पैसा लगाना, आपका नुकसान कर सकता है। स्मार्ट इन्वेस्टमेंट और एक्सपर्ट से सलाह लेना आपकी संपत्ति को बढ़ा सकता है। अमीर और गरीब के बीच का असली फर्क सोच का है। आप पैसों को कैसे देखते हैं और उसे कैसे इस्तेमाल करते हैं, वही आपकी जिंदगी बनाता या बिगाड़ता है। तो आज ही से फाइनेंशियल प्लानिंग शुरू करें और दिखावे की जिंदगी से बचें। 
Thank you 😊 🙏

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Yono गेम्स खेलकर रुपए कमाए

YouTube Download Kaise Kare

ऑनलाइन पैसा कमाने की 10 बेहतरीन तरीके